Saturday, January 17, 2026
HomeNewsपारा शिक्षक संघ बड़कागांव ने मृत एवं बीमार पारा शिक्षकों के परिजनों...

पारा शिक्षक संघ बड़कागांव ने मृत एवं बीमार पारा शिक्षकों के परिजनों को आर्थिक सहयोग किया

बड़कागांव एकीकृत पारा शिक्षक संघ प्रखंड इकाई बड़कागांव के द्वारा प्रखंड अध्यक्ष शमशेर आलम के नेतृत्व में मृत पारा शिक्षक एवं बीमार पारा शिक्षकों की स्वजनों को आर्थिक सहायता राशि सौंपी। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष शमशेर आलम ने कहा कि कोरोना काल में प्रखंड के 3 पारा शिक्षकों की निधन हो गई थी। आगे उन्होंने कहा कि शोकाकुल पीड़ित परिवार के साथ संग हमेशा खड़ा रहेगी। और जानकारी दी कि तत्काल दिवंगत पारा शिक्षक मनोज गिरी के परिजन को 15000 , आनंद महतो के परिजन को 15000 और सुनील कुमार के परिजन को 15000 की राशि सौंपी गई।

वहीं कई दिनों से बीमार रह रहे बादम निवासी पारा शिक्षक खिरोधर ठाकुर से संघ के सदस्यों ने मिलकर हालचाल जाना और उन्हें भी इलाज हेतु ₹15000 आर्थिक सहयोग किया। मौके पर मुख्य रूप प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद शमशेर आलम, सीआरसी अध्यक्ष रंजीत सिन्हा, नरेश यादव, कर्पूरी ठाकुर, जलाल सगीर,अवध किशोर यादव, महेंद्र महतो, पुनीत कुमार, वासुदेव गंजू और अफाक अहमद सहित कई पारा उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular