Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeLatestनियमित दवा के सेवन से ठीक हो जाता है कुष्ठ रोग: डॉ....

नियमित दवा के सेवन से ठीक हो जाता है कुष्ठ रोग: डॉ. प्रकाश ज्ञानी

महात्मा गांधी के पुण्य तिथि एवं विश्व कुष्ठ जागरूकता दिवस के अवसर पर अनुमंडलीय अस्पताल बरही में कुष्ठ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीएस डॉ. प्रकाश ज्ञानी ने किया जबकि संचालन पंकज कुमार आजाद ने किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस कार्यकम में कुष्ठ रोग के कारण, लक्षण एवं बचाव के उपाय के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। डॉ. प्रकाश ज्ञानी ने कुष्ठ रोग के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कुष्ठ रोग विषाणु जनित रोग है। यदि समय पर इसका इलाज नही किया गया तो यह रोग शरीर मे कोढ़ का रूप धारण कर लेगा। इसलिए जरूरी है कि समय पर इसका इलाज किया जा सके। समय पर नियमित इलाज चलने कुष्ठ रोग पूर्णतः ठीक हो जाता है। लेकिन आज भी गांव में कुष्ठ रोग को लेकर कई भ्रांतियां हैं। जिसके कारण लोग इलाज करवाने से कतराते हैं। जबकि यह सामाजिक जिम्मेदारी है।

इसी कार्यक्रम में फाइलेरिया बीमारी से बचाव के लिए फाइलेरिया कीट का भी वितरण किया गया। मौके पर विनय सिन्हा, नरेश प्रजापति, उपेंद्र कुमार, बिष्णु कुमार, बिलो देवी, राजू राणा सहित कई स्वस्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular