Friday, March 20, 2026
HomeLifestyleग्लोबल ईस्पोर्ट्स गेम्स मुंबई का शुभारंभ, ESGF की गतिविधियाँ रहीं केंद्र में

ग्लोबल ईस्पोर्ट्स गेम्स मुंबई का शुभारंभ, ESGF की गतिविधियाँ रहीं केंद्र में

ग्लोबल ईस्पोर्ट्स गेम्स मुंबई का शुभारंभ आज मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ। यह आयोजन 19 से 22 मार्च 2026 तक ग्लोबल ईस्पोर्ट्स फेडरेशन (GEF) द्वारा महाराष्ट्र पर्यटन विकास निगम (MTDC) के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।

इस अवसर पर ईस्पोर्ट्स गेम्स फेडरेशन (ESGF) ने DOTA 2 और Clash Royale में भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों को आधिकारिक राष्ट्रीय जर्सी प्रदान की। यह पहल खिलाड़ियों के मनोबल को सुदृढ़ करने के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत के प्रतिनिधित्व को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रही।

उद्घाटन समारोह के दौरान ESGF के संस्थापक एवं GEF के वरिष्ठ सलाहकार अधिवक्ता नंदन झा ने एक उच्च-स्तरीय पैनल चर्चा में भाग लिया, जिसमें उन्होंने ईस्पोर्ट्स के विकास, नियामक ढांचे और भारत की वैश्विक भूमिका पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

अंतरराष्ट्रीय सहयोग के तहत ESGF की पहल पर भारत और ब्राज़ील के बीच ईस्पोर्ट्स में द्विपक्षीय नेशंस कप की स्थापना हेतु एक समझौता ज्ञापन (MOU) का आदान-प्रदान किया गया। यह पहल प्रतिस्पर्धात्मक अवसरों के विस्तार और ईस्पोर्ट्स इकोसिस्टम को सशक्त करने की दिशा में एक ठोस कदम है।

इस अवसर पर ESGF के संस्थापक एवं GEF के वरिष्ठ सलाहकार अधिवक्ता नंदन झा ने कहा:

“हम महाराष्ट्र सरकार के सहयोग के लिए आभारी हैं, जिन्होंने ईस्पोर्ट्स को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ESGF भारत में ईस्पोर्ट्स के विकास और वैश्विक स्तर पर इसकी मजबूत उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।”

 

GEF की उपाध्यक्ष मेलिटा एन. मूर ने कहा:

“हम ESGF और उनकी टीम के प्रयासों की सराहना करते हैं। भारत में ईस्पोर्ट्स के विकास की अपार संभावनाएं हैं, और हम इस दिशा में आगे सहयोग करने के लिए तत्पर हैं।”

ESGF के महासचिव गुरशरण सिंह ने कहा:

“हम भारत और ब्राज़ील के बीच द्विपक्षीय टूर्नामेंट की घोषणा करते हुए गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं और भारतीय खिलाड़ियों के लिए ऐसे और वैश्विक अवसरों की अपेक्षा रखते हैं।

ग्लोबल ईस्पोर्ट्स गेम्स मुंबई एक शानदार शुरुआत है और हमें उम्मीद है कि महाराष्ट्र सरकार की तरह अन्य राज्य सरकारें भी ईस्पोर्ट्स को समर्थन देने के लिए आगे आएंगी।

यह उद्घाटन एक भव्य आयोजन की शुरुआत है और यह एक ऐतिहासिक सफलता का प्रतीक बनेगा

ग्लोबल ईस्पोर्ट्स फेडरेशन के अध्यक्ष एवं सीईओ पॉल जे. फोस्टर ने कहा:

“भारत हमेशा अपनी मेहमाननवाजी और आत्मीयता के लिए विशेष रहा है। मैं इस शानदार आयोजन के लिए आयोजकों और हमारे सदस्य फेडरेशन ESGF का आभारी हूं।

भारत में इतने बड़े अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल की उपस्थिति महाराष्ट्र सरकार की एक सराहनीय पहल है और इससे भारत सरकार को भविष्य में ऐसे और चैंपियनशिप आयोजित करने की प्रेरणा मिलेगी।

ESGF के बारे में

ईस्पोर्ट्स गेम्स फेडरेशन (ESGF) भारत में ईस्पोर्ट्स और कौशल-आधारित गेमिंग को बढ़ावा देने, नियमन और विकास के लिए कार्यरत एक राष्ट्रीय संस्था है। ESGF, ग्लोबल ईस्पोर्ट्स फेडरेशन (GEF) और इंटरनेशनल ईस्पोर्ट्स फेडरेशन (IESF) का सदस्य है तथा इसे पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया (PCI) द्वारा मान्यता प्राप्त है।

पहले स्किलहब ऑनलाइन गेम्स फेडरेशन (SOGF) के नाम से जानी जाने वाली यह संस्था जिम्मेदार गेमिंग, खिलाड़ियों के विकास और वैश्विक स्तर पर भारत की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ कार्य करती है।

ESGF के नेतृत्व में संस्थापक एवं सलाहकार अधिवक्ता नंदन झा, अध्यक्ष अशोक ध्यानचंद और महासचिव गुरशरण सिंह शामिल हैं। संगठन के सलाहकार मंडल में भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश, पूर्व सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, प्रतिष्ठित पत्रकार एवं कानूनी विशेषज्ञ शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular