शिरोमणि अकाली दल जिला अध्यक्ष मलविंदर सिंह बेदी ने बताया कि आज चंडीगढ़ स्थित शिरोमणि अकाली दल के मुख्यालय में हरियाणा अकाली दल के नए अध्यक्ष पद के उम्मीदवार को लेकर मीटिंग हुई जिसकी अध्यक्षता हरियाणा राज्य इंचार्ज पूर्व राज्यसभा मेंबर सरदार बलविंदर सिंह भुंदड जी ने की इस मीटिंग में सरदार दलजीत सिंह चीमा सरदार रघुजीत सिंह विर्क, बलदेव सिंह कैंमपुरी वह अन्य सैकड़ो पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया इस मीटिंग में हरियाणा अकाली दल को शक्ति देने के लिए नहीं कार्यकारिणी और उसके प्रधान को लेकर चर्चा हुई । बेदी ने बताया के सभी ने अपने-अपने मत रखें और बाद में भुंदड जी ने सभी के विचारों को सुनते हुए विश्वास दिलाया कि जल्द ही हरियाणा के नया अध्यक्ष की घोषणा कर दी जाएगी इस मीटिंग में पूर्ण हरियाणा से सभी जिलों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

