Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeNewsअर्जुन यादव की अध्यक्षता में अखिल भारतीय नौजवान संघ की बैठक संपन्न

अर्जुन यादव की अध्यक्षता में अखिल भारतीय नौजवान संघ की बैठक संपन्न

Dainik Bharat: अखिल भारतीय नौजवान संघ चंदवारा प्रखंड इकाई की बैठक जिला अध्यक्ष अर्जुन यादव की अध्यक्षता में ग्राम कांको पंचायत भवन परिसर में की गई। बैठक को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय नौजवान संघ के जिला अध्यक्ष अर्जुन यादव ने कहा कि पूरे देश में नौजवान छले जा रहे हैं, सरकारी उपक्रम निजीकरण हो रहा है। जिससे नौजवानों में आक्रोश बढ़ रहा है। सरकारी नौकरियां सिमट रही है।

भगत सिंह के देश में यहां के लोग आठ हजार रुपए प्रति माह में 12 घंटा काम कर रहा है। इतने में परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार नौकरी का झांसा देकर सत्ता पाती हैं और सत्ता पाकर नौजवानों को भूल पाती हैं। उन्होंने नौजवानों को संगठित होकर अपना रोजगार के लिए संघर्ष करने की बात कही।

बैठक को संबोधित करते हुए सीपीआई जिला मंत्री प्रकाश रजक ने कहा कि ‘बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ’ वाला देश में युवतियां बलात्कार का शिकार हो रही है। मरकच्चो प्रखंड के ग्राम चोपनाडीह के एक दलित युवती बलात्कार की शिकार हुई। जिसमें पीड़िता को मरकच्चो थाना में तीन दिन तक इसलिए रखा गया ताकि समझौता कराके बलात्कारी को बचाया जा सके। तीन दिन तक पीड़िता को रखना कानूनन दृष्टिकोण से उचित नहीं है।

नौजवान संघ कोडरमा पुलिस अधीक्षक से मरकच्चो थाना प्रभारी को अविलंब निलंबित करने की मांग करता है। प्रकाश रजक ने कहा कि कोडरमा जिला में हजारों युवक आधा अधूरा रोजगार पाकर अपने बाल बच्चों का पालन पोषण कर रहा है। उन नौजवानों के साथ छल किया जा रहा है। राज्य सरकार के मुखिया हेमंत सोरेन ने नौजवानों को नौकरी देने का बात किये थे। जो आज तक नौजवानों को नौकरी नहीं मिली। जिससे नौजवानों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

बैठक को संबोधित करते हुए जिप सदस्य महादेव राम ने कहा कि बिना संगठन के नौजवानों को हक नहीं मिल सकता है। नौजवानों का संगठन मजबूत करने के लिए फरवरी के अंतिम सप्ताह में नौजवानों का जिला सम्मेलन किया जाएगा। बेरोजगारी भत्ता एवं रोजगार हेतु नौजवानों का आंदोलन तेज किया जाएगा।

बैठक को संबोधित करते हुए उप प्रमुख विरेंद्र यादव ने कहा कि बांझेडीह पावर प्लांट में नौजवानों के साथ छल किया जा रहा है। बाहरी मजदूरों से काम लिया जा रहा है। विस्थापित नौजवानों का हक मारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि शीघ्र प्लांट में नौजवानों का आंदोलन होगा। बैठक में नौजवान संघ का 21 सदस्यों का प्रखंड कमेटी गठन किया गया। जिसमें बहादुर कुशवाहा को प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया। प्रखंड कमेटी में मुख्य रूप से विनीत कुमार, दिलावर रविदास, अजय रविदास, दिनेश कुमार रजक, सनी रविदास, वरुण कुमार, अजय कुमार दास आदि को रखा गया है। जयनगर प्रखंड का नौजवानों की बैठक 24 जनवरी को हिरोडीह में होगी। जिसमें प्रखंड कमेटी का गठन होगा।

इस मौके पर हीरामन रजक, कैलाश रजक, सुरेंद्र पासवान, सिकंदर कुमार, विश्वनाथ दास, शांति देवी, बसमतिया देवी, सच्चिदानंद पांडेय, रामचंद्र यादव, दशरथ पासवान, रंजीत भारती, सुरेश साव, उदय भारती, कैलाश दास, सुभाष राणा, सुभाष रजक, किशोर कुमार चौधरी, संतोष शर्मा, मदन राम, भोला दास, विनोद पासवान, अरविंद रजक आदि मौजूद थे। धन्यवाद ज्ञापन सुरेंद्र पासवान ने किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular