Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeNewsBNS DAV Public School में स्वामी विवेकानंद जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई...

BNS DAV Public School में स्वामी विवेकानंद जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

गिरिडीह,चंदन पांडेय: सिरसिया स्थित बी एन एस डी ए वी पब्लिक स्कूल परिसर में युवाओं के प्रेरणास्त्रोत स्वामी विवेकानंद जी की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। क्षेत्रीय निदेशक सह प्राचार्य डीएवी पब्लिक स्कूल झारखंड जोन एच के डॉ पी हाजरा ने स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर ऑनलाइन भाषण, कविता वाचन, क्राफ्ट मेकिंग, एकल गायन एवं चित्राकंन जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया साथ ही स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। और विद्यार्थियों को स्वामी जी के उच्च विचारों एवं आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया गया।

छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय निदेशक सह प्राचार्य डीएवी पब्लिक स्कूल झारखंड जोन एच के डॉ पी हाजरा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणास्त्रोत है। उन्होंने शिकागो धर्म सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करके देश का गौरव बढ़ाया। आज की युवा पीढ़ी को स्वामी जी के विचारों एवं आदर्शों को आत्मसात करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यार्थियों शिक्षको एवं अभिभावकों का सराहनीय योगदान रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular