Saturday, July 26, 2025
HomeNewsमध्य विद्यालय बेन्दगी के अध्यक्ष बने दिनेश साव व उपाध्यक्ष वासुदेव साव

मध्य विद्यालय बेन्दगी के अध्यक्ष बने दिनेश साव व उपाध्यक्ष वासुदेव साव

बरही: बरही प्रखंड के बेन्दगी पंचायत अंतर्गत मध्य विद्यालय बेन्दगी में विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन आम सभा कर किया गया जिसमें अध्यक्ष पद के लिए दिनेश साव सर्वसम्मति से चुने गए वहीं उपाध्यक्ष वासुदेव साव बने। मौके पर चयनित अध्यक्ष दिनेश यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं निस्वार्थ भाव से विद्यालय के विकास में अपनी सेवा देने को तैयार हूं।

आम सभा में मुख्य रूप से मो तौकीर, साक्षी देवी, दिनेश साव, मनोज कुमार साव, मनिता देवी, गीता देवी, बबिता देवी, वासुदेव साव, मो इस्लाम, परमेस्वर प्रसाद, किरण देवी, उड़हुल देवी, नरेश कुमार, विद्या कुंमारी, मो रिजवान, सुरेश प्रसाद रजक सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular