Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeNewsबड़कागांव पश्चिमी पैक्स में कृषि साख सहयोग समिति धान अधिप्राप्ति योजना का...

बड़कागांव पश्चिमी पैक्स में कृषि साख सहयोग समिति धान अधिप्राप्ति योजना का किया गया शुभारंभ

अमित मालाकार: बड़कागांव पश्चिमी टेक्स्ट में प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति लिमिटेड में खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग धान अधिप्राप्ति योजना 2021-22 का शुभारंभ किया गया बतौर मुख्य अतिथि प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे ने नारियल फोड़कर एवं मुखिया अनीता देवी ने फीता काटकर किया।

साधारण धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1940 ₹ प्रति क्विंटल बोनस ₹110 प्रति कि. कुल मूल्य ₹2050 प्रति क्विंटल है।क्रय के समय धान अधिप्राप्ति केंद्र पर किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का 50% राशि का भुगतान 1 सप्ताह के अंदर पीएफएमएस के माध्यम से किसानों के बैंक खाते में किया जाएगा तथा शेष राशि का भुगतान धान मिल में पहुंचने के बाद किया जाएगा।

धान अधिप्राप्ति केंद्र बड़कागाँव का पश्चिमी पैक्स के अध्यक्ष चंद्र देव महतो ने कहा कि किसान सरकार के द्वारा दी जा रही धान क्रय केंद्र का लाभ उठाएं धान की राशि सीधे आपके अकाउंट में भेजे जाएंगे। अपने कीमती धान बिचौलियों के हाथों ना बेचे।

मौके पर मुख्य रूप से कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे, संजय कुमार महतो, बड़कागांव पश्चिमी क्षेत्र मुखिया अनीता देवी, पंचायत समिति सदस्य धर्मनाथ महतो, पैक्स अध्यक्ष चंद्रदेव महतो, पूर्व पैक्स अध्यक्ष उमेश कुमार,चमन महतो, गणेश महतो, विशेश्वर राम, लालमणि महतो, किशोर कुमार,सहित कई लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular