Monday, January 19, 2026
HomeIndiaआससू/AASSU संगठन द्वारा टोला-टोला के लोगों को जागरूक किया जाएगा: देवी, मोहित

आससू/AASSU संगठन द्वारा टोला-टोला के लोगों को जागरूक किया जाएगा: देवी, मोहित

हजारीबाग। जिला के टाटीझरिया प्रखण्ड अंतर्गत पंचायत बेड़ाम के ग्राम हसा-कोचा अंतर्गत टोला-बेंगो में ऑल आदिवासी स्क्रेंबल स्टूडेंट्स यूनियन द्वारा जल, जंगल, जमीन, शिक्षा, डायन-बिसाही पर जागरूक अभियान चलाया गया। तथा लोगों को जागरूक कर ऑल आदिवासी स्क्रेंबल स्टूडेंट्स यूनियन (आससू/AASSU) समाज सेवा संगठन क्षेत्र में अपना अलग पहचान भी बना लिया। जिससे ऑल आदिवासी स्क्रेंबल स्टूडेंट्स यूनियन के पदाधिकारियों के पहचान संगठन के नाम से भी जाना जा रहा है। वही केंद्रीय सचिव देवीराम टुडू एवं केंद्रीय उपाध्यक्ष मोहित किस्कू ने बताया कि गांव-टोला में जा जाकर छोटा से छोटा कार्यक्रम कर अभियान चलाया जाएगा। तथा लोगों को जागरूक किया जाएगा। मौके पर केंद्रीय सचिव देवीराम टुडू, केंद्रीय उपाध्यक्ष मोहित किस्कू, सुनील हेंब्रम, पार्वती देवी, बहामिनी देवी, बेलशी देवी, मानती अनिल टुडू देवी, बासमती देवी, पार्वती टुडू, सरिता टुडू,सुनीता टुडू, फूलमुनि टुडू, झुनवा मरांडी, सुनीता देवी सहित कई लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular