Sunday, December 7, 2025
HomeBreaking Newsयुवा छात्र नेता धीरज प्रजापति को बनाया गया झारखंड राज्य ABVP का...

युवा छात्र नेता धीरज प्रजापति को बनाया गया झारखंड राज्य ABVP का प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य

एबीवीपी हमेशा राष्ट्रहित एंव छात्रहित का कार्य करती है, इसी कार्य को मजबुती के साथ आगे बढाना है: धीरज प्रजापति

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झारखंड का प्रदेश अधिवेशन 12-13 फरवरी को बोकारो मे आयोजित किया गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व के सबसे बडे़ छात्र संगठन है। राष्ट्रहित तथा छात्रहित ही इस संगठन का उपदेश है।

इस संगठन में जुड़े युवाओं का नेतृत्व क्षमता काफी शानदार रहता है इसी का परिणाम है कि भारत के कई केन्द्रीय मंत्री इसी संगठन से जुड़े है। झारखंड प्रदेश अधिवेशन मे झारखंड प्रदेश टीम का घोषणा किया गया जिसमें चौपारण के छात्र नेता धीरज प्रजापति को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। प्रदेश टीम मे जगह देने के लिए धीरज प्रजापति ने राष्ट्रीय तथा प्रदेश के पदाधिकारियों का आभार प्रकट किए तथा कहे कि संगठन के कार्यो को आगे बढाना ही हमारा लक्ष्य है। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने पर हजारीबाग बरही चौपारण बरकट्ठा के कई युवाओ ने बधाई दिए।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular