Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeHindiबेटे के अपमानजनक विदाई से आहत है यशवंत सिन्हा, क्या खुद लड़ेंगे...

बेटे के अपमानजनक विदाई से आहत है यशवंत सिन्हा, क्या खुद लड़ेंगे चुनाव ?

  • चुनावी सरगर्मी तेज : बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने यशवंत सिन्हा से की मुलाकात

संवादाता : बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने बीते मंगलवार शाम पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा से मुलाकात की है। बताया जा रहा है की हजारीबाग लोकसभा सीट को लेकर दोनो नेताओं के बीच चर्चा हुई। दरअसल INDI गठबंधन से अंबा प्रसाद ने भी हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से दावेदारी की है। जिसको लेकर बीते देर शाम पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा के आवास पर दोनो नेताओं के बीच राजनीति पर चर्चा हुई है। हजारीबाग की राजनीति में नई संभावनाओं पर बातचीत हुई है। वहीं विधायक अंबा प्रसाद ने हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार मनीष जयसवाल के खिलाफ लड़ाई में उनका समर्थन मांगा है। हालांकि यशवंत सिन्हा से अंबा प्रसाद के इस मुलाकात को राजनीति दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस मुलाकात के अलग – अलग अर्थ निकाले जा रहे है। पहली बात की चार हा तो यह है अंबा प्रसाद ने खुद चुनाव लडने और टिकट दिलाने के लिए यशवंत सिन्हा से समर्थन मांगा है। साथ ही दूसरी चर्चा यह भी है की अंबा प्रसाद ने यशवंत सिन्हा को ही INDI गठबंधन के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लडने का आग्रह किया है।

बेटे के अपमानजनक विदाई से आहत है यशवंत सिन्हा

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है की हजारीबाग से बीजेपी सांसद जयंत सिन्हा का टिकट कटने का बाद उनके पिता यशवंत सिन्हा नाराज चल रहे है। बेटे ने जिस प्रकार सक्रिय राजनीति को अलविदा कहा और भाजपा ने हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से मनीष जयसवाल को टिकट दिया उसका परिणाम आने वाले समय में देखने को भी मिलेगा। जानकार बताते है की यशवंत सिन्हा परिवार की राजनीतिक जमीन को बचाने के लिए खुद मैदान में भी उतर सकते है। पिछले तीन दिनों से हजारीबाग में बैठकर रणनीति बना रहे है। यशवंत सिन्हा के हजारीबाग में उनके चुनाव लडने की चर्चा काफी गर्म है। कयास लगाया जा रहा है की इस विषय पर यशवंत सिन्हा लगातार मंथन कर रहे है। वे अगले कुछ दिनों में कोई बड़ा फैसला भी ले सकते है।

RELATED ARTICLES

Most Popular