Sunday, January 18, 2026
HomeNewsजंगली हाथियों ने ली एक ही परिवार के तीन लोगों की जान,...

जंगली हाथियों ने ली एक ही परिवार के तीन लोगों की जान, एक गंभीर

केरेडारी थाना क्षेत्र स्थित कंडाबेर के इतिज गांव में जंगली हाथियों के झुंड ने एक ही परिवार के चार लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। जंगली हाथियों ने सोमवार की अहले सुबह मां, बेटे और बेटी की जान ले ली। वहीं पिता को गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी घटनास्थल पर पहुंचे।

मृतकों में रोहिणी देवी (40 वर्ष), उसका पुत्र मुकेश कुमार (12 वर्ष) और पुत्री सुंदरी कुमारी (10 वर्ष) शामिल हैं। वहीं रामबृक्ष राम सिंह (45 वर्ष) गंभीर रूप से घायल है। उन्हें घायल अवस्था में एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया है। इस हादसे के बाद से गांव में दहशत है और ग्रामीण घरों में दुबके हुए हैं। हजारीबाग पश्चिमी वन प्रमंडल हजारीबाग के डीएफओ रविन्द्र नाथ मिश्रा ने बड़कागांव वनक्षेत्र पदाधिकारी छोटे लाल साह को घटना स्थल पर पहुंचकर परिजनों से बात कर तत्काल सरकारी प्रावधान के अनुसार मुआवजा राशि देने का लिए निर्देश दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular