Saturday, January 17, 2026
HomeIndiaविष्णुगढ़: आजसू पार्टी का गोविन्दपुर पंचायत महिला मोर्चा का गठन

विष्णुगढ़: आजसू पार्टी का गोविन्दपुर पंचायत महिला मोर्चा का गठन

विष्णुगढ़: प्रखंड के उच्च विद्यालय गोविंदपुर परिसर में रविवार को पंचायतस्तरीय महिला मोर्चा कमेटी गठन को लेकर बैठक की गई। अध्यक्षता महिला मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष शांति देवी ने की।

बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष गंगोत्री देवी, सचिव रंजू देवी, कोषाध्यक्ष मंजू देवी, उपाध्यक्ष गुड़िया देवी, सह सचिव सुनीता देवी मनोनीत की गई। बैठक में पार्टी की आगामी 4 दिसंबर को कोनार डैम में आहूत महिला महासम्मेलन को लेकर महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी बढ़ाने को लेकर चर्चा की गई।

इसके लिए सबों को जिम्मेवारी तय की गई। कहा गया कि महिला मोर्चा का गठन होने से पार्टी में अधिक से अधिक महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी। पार्टी मजबूत होगी।

मौके पर सरयू पटेल, प्रखंड अध्यक्ष अजय मंडल, कार्यकारी अध्यक्ष रुपेंद्र महतो, अशोक कुमार, हेमलाल महतो, कौशिल्या देवी, रंजू देवी, कंचन देवी, गंगोत्री देवी, संगीता देवी, रवि कुमार, संतोष महतो, हेमलाल महतो, सोशल मीडिया प्रभारी बिनोद कुमार महतो आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular