Saturday, January 17, 2026
HomeNewsविष्णुगढ़: दुलारचंद तथा बहाराम बने प्रबंधन समिति अध्यक्ष

विष्णुगढ़: दुलारचंद तथा बहाराम बने प्रबंधन समिति अध्यक्ष

प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बरहमोरिया में सोमवार को विद्यालय प्रबंधन समिति का पुर्नगठन किया गया। इसकी अध्यक्षता ग्राम प्रधान दामोदर महतो ने की। प्रबंधन समिति में सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए दुलारचंद पटेल एवं उपाध्यक्ष उष्मा देवी मनोनीत किए गए।

इसके अलावा उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय डुमरियाटांड में भी प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया। जिसमें बहाराम हांसदा पुनः अध्यक्ष मनोनीत किए गए। वहीं, उपाध्यक्ष रेशमी देवी, एवं संयोजिका रूकवा देवी चुनी गई। बतौर पर्यवेक्षक नुनूचंद महतो मौजूद थे। मनोनयन में सचिव राजेन्द्र महतो, बाजो मुर्मू, बहाराम मरांडी, शनिचर सोरेन, खूशबु देवी, पार्वती देवी, सरिता देवी, शिबू सोरेन समेत कई ग्रामीण एवं अभिभावक मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular