Saturday, January 17, 2026
HomeNewsकेंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी का BJP कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी का BJP कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Dainik Bharat: केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सह BJP की राष्ट्रीय उपाध्यक्षा एवं कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी का आगमण बरही एनएच के सर्किट हाउस मे हुआ। जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर एवं प्रमंडल प्रभारी किशुन यादव के नेतृव में बुके देकर उनका स्वागत किया गया।

एनएच गेस्ट आफिस में बरही के विकास पर चर्चा हुआ। इस अवसर पर केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि बरही सहित झारखण्ड के विकास के लिए मोदी सरकार संकल्पित है। बरही पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव के निर्देशन में बरही विधान सभा के विकास की नई इबारत लिखी जाएगी। किशुन यादव ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री से बरही के विकास को लेकर चर्चा हुई। मौके पर रमेश ठाकुर, राजकुमार यादव, अशोक यादव, युगल यादव सहित कई लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular