Thursday, February 19, 2026
HomeNewsलावालौंग थाना क्षेत्र से अफीम के साथ दो तस्करों को किया गया...

लावालौंग थाना क्षेत्र से अफीम के साथ दो तस्करों को किया गया गिरफ्तार

चतरा: चतरा पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन के निर्देश पर विशेष गश्ती एवं छापामारी अभियान के दौरान लावालौंग से पांकी जाने वाली सड़क पर ग्राम कटिलीमहुओं के समीप वाहन जांच के क्रम में दो मोटरसाईकिल सवार को पकड़ा गया तथा उनके पास से एक किलो एक सौ पचास ग्राम अवैध अफीम बरामद किया गया।

इस संदर्भ में दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत मे भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। गिरफ्तार किये गए व्यक्ति रामधन गंझू उम्र करीब 26 वर्ष पिता जगमोहन गंझु तथा उपेन्द्र गंझू उम्र करीब 24 वर्ष पिता झरी दोनो सागर टोला नैनपुर थाना लावालौंग जिला चतरा। छापामारी दल में अमित कुमार प्रखंड विकास पदाधिकारी लाखालौंग पु०अ०नि० विवेक कुमार स०अनि सफीक अंसारी कृष्णालाल हाजरा घरकु कुमार यादव प्रविण ठाकुर शामिल थे। जप्त समानो मे मोटरसाइकिल जिसका रजि० नं०- जे 1303E-5842, हिरो स्पलेन्डर मोटरसाईकिल जिसका रजि०-जेएच 01ई 6591, एक किलो एक सौ पचास ग्राम (01 केजी0 150 ग्राम) काला अर्धठोस अफीम ITEL कंपनी का स्क्रीन टच मोबाईल, सैमसंग कंपनी का छोटा कीपेड मोबाईल बरामद किया गया है। सिमरिया एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि अफीम तस्करों को जिला प्रशासान खैर नहीं होने देगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular