Thursday, February 5, 2026
HomeIndiaश्री श्याम भक्त परिवार द्वारा श्री श्याम फाल्गुन निशान (ध्वजा) यात्रा एवं...

श्री श्याम भक्त परिवार द्वारा श्री श्याम फाल्गुन निशान (ध्वजा) यात्रा एवं एकादशी कीर्तन का दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है

  • हजारीबाग एवं कोलकाता के प्रसिद्ध गायक अपनी सेवा देंगे।
  • बाबा के अनेकों भजनों के माध्यम से श्याम प्रेमियों को जमकर झुमाएगे।

हजारीबाग :  श्री श्याम भक्त परिवार हजारीबाग द्वारा दो दिवसीय फाल्गुन एकादशी महोत्सव दो एवं तीन मार्च को शहर में बड़े ही धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया है। प्रथम दिन 2 मार्च 2023 को शहर में भव्य निशान (ध्वजा) यात्रा निकाली जाएगी। वही 3 मार्च 2023 को देर शाम भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया है जिसमें कोलकाता के अनुराग बेदी, प्रेम सोनी व रिया शर्मा एवं हजारीबाग शहर के सुप्रसिद्ध भजन गायक वीरेंद्र गर्ग उर्फ बिट्टू बिहारी अपने अनेकों भजनों से श्याम प्रेमियों को जमकर झुमाएगे।

जानकारी अनुसार वीरेंद्र गर्ग उर्फ बिट्टू बिहारी देश के विभिन्न हिस्सों में अपनी प्रस्तुति दे चुके हैं पिछले कुछ दिन पूर्व पप्पू शर्मा खाटू वाले के संग भी इन्होंने अपनी प्रस्तुति दी थी।

श्री श्याम भक्त परिवार के सदस्यों ने बताया कि बाबा श्याम का यह कार्यक्रम हजारीबाग शहर में ऐतिहासिक रूप से संपन्न किया जाएगा। शहर के समस्त श्याम प्रेमी इस कार्यक्रम में सादर आमंत्रित हैं।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular