Saturday, January 17, 2026
HomeNewsगिरिडीह में मिट्टी की दीवार गिरने से ढाई साल के मासूम की...

गिरिडीह में मिट्टी की दीवार गिरने से ढाई साल के मासूम की मौत, दूसरी बच्ची की हालत नाजुक

दैनिक भारत : गिरिडीह के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दादीडीह में गुरुवार शाम मिट्टी की दीवार गिरने से ढाई साल के बच्चे की मौत हो गयी, जबकि जीना परवीन गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया। क्योंकि मृत बच्चे सलमान अंसारी महज ढाई साल के थे।

हालांकि घटना के बाद दोनों बच्चों के परिजन अपने साथ सदर अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन अस्पताल में डॉक्टर ने ढाई साल के बच्चे सलमान की मौत की पुष्टि की. सूचना मिलने के बाद मुफस्सिल थाना प्रभारी विनय राम भी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली.

मामला क्या है

जानकारी के मुताबिक गांव दादडीह निवासी कलाम अंसारी का बेटा सलमान और कलीम अंसारी की बेटी जीना परवीन घर के आंगन में थे. इस दौरान घर की मिट्टी की दीवार गिर गई। दीवार में अत्यधिक पानी रिसने से दीवार कमजोर हो गई थी। इसके चलते दीवार गिरने की बात कही जा रही है। इसकी चपेट में दोनों बच्चे आ गए।

RELATED ARTICLES

Most Popular