Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeBusinessजमीन लूट के खिलाफ लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा नरकी मुखिया...

जमीन लूट के खिलाफ लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा नरकी मुखिया का आमरण अनशन

आंदोलनकारी मुखिया की तबियत बिगड़ी, लोगों में रोष

विष्णुगढ़: प्रखंड के नरकी कला में भू माफियाओं द्वारा जमीन की लूट के खिलाफ विष्णुगढ़ प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष नरकी मुखिया बेबी देवी का आमरण अनशन मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। दो दिनों तक भूखे-प्यासे रहने के कारण आंदोलनकारी मुखिया की तबियत बिगड़ गई। स्थानीय चिकित्सकों ने उन्हें स्लाइन कर तात्कालिक राहत दी।

आंदोलनकारी मुखिया के स्वास्थ्य में लगातार हो रही गिरावट के बावजूद दूसरे दिन भी कोई प्रशासनिक पदाधिकारी सुध लेने नहीं पहुंचे। इससे आंदोलनकारी समेत स्थानीय जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता तथा समर्थन दे रहे लोगों में भारी रोष है।

दूसरे दिन की अध्यक्षता भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष नारायण महतो ने की। संचालन कर रहे दशरथ राय ने कहा कि आंदोलनकारी की मांग जायज है। इनके पास सभी कागजात मौजूद हैं। मामला सिविल कोर्ट में विचाराधीन है। इसके बावजूद कुछ दबंग लोगों द्वारा जमीन पर काम किया जा रहा है और स्थानीय प्रशासन मूकदर्शक बनी हुई है।

आज हर जगह भू माफियाओं का बोलबाला बढ़ते जा रहा है। इसके पीछे अदृश्य रूप से प्रशासनिक पदाधिकारियों का संरक्षण है। कहा कि अगर यही हाल रहा तो आने वाले दिनों में गरीब किसानों की जमीन भी लूट जाएगी।

आंदोलनकारी मुखिया ने पुनः चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर अविलंब काम पर रोक नहीं लगाया गया तो यहीं आत्मदाह कर देंगे। जिसकी सारी जिम्मेवारी प्रशासन की होगी।

मौके पर राजू श्रीवास्तव, सोबरन भगत, बिपिन सिन्हा, रामलाल सोरेन, प्रदीप रविदास, संजय प्रजापति, नुनु गोपाल, प्रकाश साव, निजाम सिद्दीकी, गोविन्द शर्मा, ढ़ेना सोरेन, देवीराम सोरेन, संजय दास समेत कई लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular