Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeNewsशिक्षक पुत्र शुभम राज ने नेवी की परीक्षा की उतीर्ण, गांव में...

शिक्षक पुत्र शुभम राज ने नेवी की परीक्षा की उतीर्ण, गांव में हर्ष, लगा बधाईयों का तांता

चौपारण (हजारीबाग): प्रखंड अंतर्गत इगुनियां गांव के युवा शुभम राज ने नेवी के एसएसआर पद की पात्रता हासिल कर ली है। उसने यह महत्वपूर्ण सफलता अपने पहले प्रयास में ही हासिल की है। शुभम राज वरीय शिक्षक शिव कुमार सिंह के पुत्र हैं। इस बात की जानकारी देते हुए उनके चाचा कौशल सिंह ने बताया कि शुभम राज बचपन से काफी मेधावी था। उसने स्थानीय मुनम स्कूल से आठवीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद देवघर से 10वीं तथा 12वीं की पढ़ाई की।

वह लगातार अपने पिता के मार्गदर्शन में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता रहा। परंतु देश से अत्यधिक लगाव के कारण उसने भारतीय सेना में ही जाने का लक्ष्य रखा था। ऐसे में नेवी में अंतिम रूप से चयनित होने की घोषणा सूचना आते ही पूरे गांव में हर्ष का माहौल उत्पन्न हो गया। दरअसल उक्त गांव से नेवी में अभी तक एक भी भर्ती नहीं हुई थी। ऐसे में लोगों ने काफी प्रसन्नता व्यक्त की है।

शिक्षक पिता शिव कुमार सिंह ने बताया कि निरंतर मार्गदर्शन और पढ़ाई से ही सफलता हासिल हुई है। वही शुभम ने बताया कि देश सेवा ही पहला और अंतिम लक्ष्य है। इसी भावना से ओतप्रोत होकर नेवी में शामिल हो रहा हूं। उनकी सफलता पर दादा रामवृक्ष सिंह, चाचा कौशल सिंह, राम लगन गुरु , अरविंद सिंह, किशोर सिंह ,प्रकाश सिंह सहित पूरे गांव के लोगों ने प्रसन्नता जाहिर की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular