Saturday, January 17, 2026
HomeBreaking Newsसुकन्या सामाजिक जन सहयोग फाउंडेशन ट्रस्ट कमेटी की बैठक संपन्न

सुकन्या सामाजिक जन सहयोग फाउंडेशन ट्रस्ट कमेटी की बैठक संपन्न

बिरनी प्रखंड के अंतर्गत महिलाओं को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य कर रही सामाजिक संस्था सुकन्या सामाजिक जन सहयोग फाउंडेशन ट्रस्ट कमेटी के द्वारा आज गिरिडीह के बिरनी प्रखंड के ततेरिया सलैडीह पंचायत के पंचायत भवन में एसोसिएट तब्बसुम परवीन की अध्यक्षता में एक बैठक संपन्न हुआ।

बैठक को संबोधित करते हुए संस्था के बिरनी प्रखण्ड प्रभारी मो. समीम अंसारी ने पंचायत के सभी सदस्यों को बताया की आज हमारे संस्था झारखंड के साथ-साथ बिहार एवं उत्तर प्रदेश में भी कार्य कर रही हैं। संस्था का मुख्य उद्देश्य गरीब एवं असहाय लोगों को मदद करना।

महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने हेतु पापड़ मोमबत्ती, अगरबत्ती, सिलाई, कढ़ाई, ब्यूटीशियन, मशरूम आदि का प्रशिक्षण दिलाया जाता है जिससे महिलाएं अपने आप आत्म निर्भर बन सके। इस बैठक को झारखंड के जोनल हेड मो. नसीम अंसारी और धनबाद हजारीबाग गिरिडीह जिला प्रभारी मो. इरफान अंसारी दोनों ने भी संस्था के बारे विस्तार पूर्वक जानकारी दिया। बैठक में पंचायत एसोसिएट संजू देवी और लक्ष्मी देवी पंचायत केडर बबिता देवी पंचायत सदस्य बसीरन खातून, रुकसाना खातून, अपसाना खातून, सुनीता देवी, प्रभा देवी एवं अन्य सदस्य मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular