Monday, December 8, 2025
HomeBreaking Newsमहिलाओं को स्वावलंबी बनाने में जुटी सामाजिक संस्था सुकन्या

महिलाओं को स्वावलंबी बनाने में जुटी सामाजिक संस्था सुकन्या

बिरनी: महिलाओं को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य कर रही सामाजिक संस्था सुकन्या सामाजिक जन सहयोग फाउंडेशन ट्रस्ट कमेटी के द्वारा आज गिरिडीह के बिरनी प्रखंड के माख मारगो पंचायत के पंचायत भवन में बिरनी प्रखंड प्रभारी मोहमद सम्मीम अंसारी की अध्यक्षता में एक बैठक संपन्न हुआ।

बैठक को संबोधित करते हुए संस्था के संस्थापक अमल दास ने सभी पंचायत एसोसिएट को बताया की आज हमारे संस्था झारखंड के साथ साथ बिहार एवम उत्तर प्रदेश में भी कार्य कर रही हैं। संस्था के मुख्य उद्देश्य गरीब एवम असहाय लोगों को मदद करना एवम महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने हेतु पापड़ मोमबत्ती,अगरवत्ती, सिलाई, कढ़ाई, ब्यूटीशियन, मशरूम आदि प्रशिक्षण दिलाया जाता है जिसे महिलाएं आपने आप आत्म निर्भर बन सके।

इस बैठक को धनबाद जिला प्रभारी नसीम अंसारी एवम तोपचांची प्रखण्ड प्रभारी इरफान अंसारी दोनो ने भी संस्था के बारे विस्तार पूर्वक दिया। बैठक में मनोज दास,हसीना खातून,सजदा खातून, लक्ष्मी कुमारी, कांचन कुमारी, बबिता कुमारी, अनिता देवी एवम सभी पंचायत के एसोसिएट मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular