Saturday, January 17, 2026
HomeNewsमांडू विधायक जेपी पटेल की छोटी बहन का आकस्मिक निधन

मांडू विधायक जेपी पटेल की छोटी बहन का आकस्मिक निधन

विष्णुगढ़। गिरिडीह के पूर्व सांसद स्व. टेकलाल महतो की पुत्री सह मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल की छोटी बहन विनिता देवी (35) का आकस्मिक निधन शुक्रवार हो गया। धनबाद के एक हॉस्पीटल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका ससुराल धनबाद के मुरलीडीह में हैं।

उनके निधन की सूचना पर विधायक के परिजन मुरलीडीह रवाना हो गए। अंतिम संस्कार शनिवार को किया जाएगा। निधन पर उनके पैतृक गांव चानो गांव का माहौल गमगीन हो गया। आकस्मिक निधन पर जिप सदस्य यशोदा देवी, गुरू प्रसाद साव, गुलाब शंकर महतो, महेन्द्र महतो, राजू श्रीवास्तव, मुखिया संजय कसेरा, अशोक गुप्ता, केबी मंडल, राजेश सोनी, जीवन सोनी समेत कई लोगों ने शोक जताया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular