Sunday, December 7, 2025
HomeIndiaजरजरा के विद्यार्थियों को मिली प्रगति की दिशा, जनप्रतिनिधियों ने वितरित की...

जरजरा के विद्यार्थियों को मिली प्रगति की दिशा, जनप्रतिनिधियों ने वितरित की साइकिलें

बड़कागांव, सुनील कुमार ठाकुर। झारखंड सरकार के आदिवासी कल्याण विभाग द्वारा संचालित उन्नति का पहिया योजना के तहत उत्क्रमित उच्च विद्यालय, जरजरा में साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में 37 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिलें वितरित की गईं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बड़कागांव पूर्वी की जिला परिषद सदस्य गीता देवी थीं। इसके अलावा पोटंगा पंचायत के मुखिया चरका करमाली, पंचायत समिति सदस्य किशोर बेदिया, जिप सदस्य प्रतिनिधि एवं समाजसेवी दीपक करमाली भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रमेश बेदिया, संयोजक सह प्रधानाध्यापक रविंद्र कुमार, संयोजिका बीणा देवी, सदस्य फूलचंद बेदिया, जसमती देवी, विजय गंझू, शिक्षिका इंदु कुमारी सहित सभी शिक्षक और छात्र-छात्राएं इस अवसर पर उपस्थित थे।

इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना और उनके लिए आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपनी पढ़ाई में लगातार प्रगति कर सकें।

RELATED ARTICLES

Most Popular