Monday, July 8, 2024
Google search engine
HomeNewsबरही: ज्ञान वाटिका क्लासेस, रसोईया धमना के छात्र एवं छात्राएं ने किया...

बरही: ज्ञान वाटिका क्लासेस, रसोईया धमना के छात्र एवं छात्राएं ने किया शैक्षणिक भ्रमण

शैक्षणिक भ्रमण से प्राकृतिक, देश के अतीत व इतिहास के बारे में जानने का मिलता है अवसर : परमेश्वर प्रजापति

बरही, संवाददाता: बरही अंतर्गत रसोइया धमना पंचायत में संचालित ज्ञान वाटिका क्लासेस रसोईया धमना के छात्र-छात्राओं ने शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान उन्होने सर्वप्रथम रांची हुंडरू फॉल को भ्रमण किया, उसके बाद ओरमांझी स्थित चिड़ियाघर के भ्रमण करने के दौरान विभिन्न प्राकृतिक दृश्यों एवं पशु पक्षियों को देखकर आकर्षित हुए एवं जानवरों को पहचानने का कार्य किया।

संचालक परमेश्वर प्रजापति ने कहा कि बच्चों को इस प्रकार का भ्रमण कराना बहुत जरूरी है। इससे उन्हें प्राकृतिक, देश के अतीत व उसके इतिहास के बारे एवं पशु पक्षियों के बारे में जानने का मौका मिलता है। साथ ही अपने देश की खूबियों का भी पता चलता है। इस भ्रमण में कुल 27 बच्चे शामिल हुए।

शैक्षणिक भ्रमण में कुमकुम कुमारी, पूनम कुमारी, रंजना कुमारी, पायल कुमारी, दिलकश निखत, साजिद अंसारी, अरशद अंसारी, इरशाद अंसारी, सोनम कुमारी, सीमा कुमारी, नेहा कुमारी, जूही कुमारी, रोशनी कुमारी, सुहानी परवीन, स्वाति कुमारी, सानिया परवीन, जेबा परवीन एवं मोहम्मद महबूब अंसारी मुख्य रूप से शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

Most Popular