Thursday, February 19, 2026
HomeIndiaसोमनाथ मंदिर में हुई गणेश पूजन से रावण वेदवती संवाद की लीला

सोमनाथ मंदिर में हुई गणेश पूजन से रावण वेदवती संवाद की लीला

 

लालकिला ग्राउंड में आज लव कुश रामलीला कमेटी की लीला का मंचन विशेष रूप से बनाए गए सोम नाथ मंदिर के तीन मंजिला एल ई डी लाइटों से चमकते भव्य सेट पर गणेश पूजन की लीला से शुरू हुआ ।लीला कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार के केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा और राष्ट्रीय अनुसूचित जन जाति आयोग के चेयरमैन किशोर मकवाना इस अवसर पर विशेष अतिथि रहे, गणेश पूजन के साथ हुई लीला रावण वेदवती संवाद तक की लीला के साथ साथ तुलसीदास नाटिका और वाल्मीकि द्वारा लव कुश को रामायण वृत्तांत सुनाने का मंचन हुआ। मंचन के पहले ही दिन लीला ग्राउंड शाम से ही भर गया । अर्जुन कुमार के अनुसार कल मंगलवार को रामजन्म ,पुत्र प्राप्ति यज्ञ, विश्वामित्र के यज्ञ में बाधा डालना ताड़का वध से सुबाहु वध तक की लीला का मंचन होगा ।

महासचिव सुभाष गोयल के अनुसार लीला में ए आई तकनीक हाईटेक डिजिटल सिस्टम से लीला का मंचन हुआ त देश विदेश के कई टीवी चैनलों पर लीला का लाइव टेलीकास्ट किया गया

RELATED ARTICLES

Most Popular