Sunday, December 7, 2025
HomeIndiaनवरात्र पाठ हुआ प्रारंभ श्रद्धालुओं ने की अपने घरों में मां दुर्गे...

नवरात्र पाठ हुआ प्रारंभ श्रद्धालुओं ने की अपने घरों में मां दुर्गे की पूजा अर्चना

  • मां दुर्गे की आगमन पर धन्य होता है हमारा घर: सुरेंद्र खण्डेलवाल

हजारीबाग: या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता…मां दुर्गे का नवरात्र पाठ सोमवार से प्रारंभ हुआ। इस वर्ष मां दुर्गे का नवरात्रा पाठ पूरे नौ दिनों का होगा। वही कई श्रद्धालुगण अपने अपने घरों में मां दुर्गे की पूजा अर्चना कर रहे हैं।

उसी क्रम में शहर के बड़ा बाजार निवासी सुरेंद्र खण्डेलवाल ने अपने घर मे मां दुर्गे की नवरात्रा पाठ अपनी धर्म पत्नी शारदा खण्डेलवाल के संग किया।

पुजारी दीपेंद्र नाथ पांडे उर्फ दीपक में विधिवत रूप से पाठ प्रारंभ करवाया। यह पाठ नौ दिनों तक विधिवत रूप से प्रारंभ रहेगा। पूजा अर्चना के साथ नवमी के दिन हवन के साथ नवरात्र पाठ समाप्त होगा। अगले दिन मां को विसर्जित कर दिया जाएगा इसी के साथ दुर्गा पूजा का महापर्व संपन्न होगा।

सुरेंद्र खण्डेलवाल ने कहा कि मां की आगमन पर धन्य होता है हमारा घर, हर सदस्यों के चेहरे पर खुशियों की एक लहर दौड़ती नजर आती है। चाहे वह मेरी नन्ही पोती हो चाहे वह मेरा नन्हा पोता हो सभी पूजा को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

वही पुजारी ने कहा की माता के प्रथम दिन की पूजा मे माता की पहली रूप का नाम शैलपुत्री है जो हिमालय की पुत्री कही जाती है । साथ ही कहा की माता के शैलपुत्री रूप का पूजन करने से सारी मनोकामनाएं सिद्ध होती हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular