Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeHindiप्रकृति के संरक्षण और संवर्धन का संदेश देता है सरहुल पूजा :...

प्रकृति के संरक्षण और संवर्धन का संदेश देता है सरहुल पूजा : बिनोद विश्वकर्मा

  • रानीचुआं में सरहुल पूजा उत्सव का आयोजन, की गई प्रकृति पूजा

बरही प्रखण्ड अन्तर्गत रानीचुआ में सरहुल पूजा समिति की ओर से सरहुल पूजा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सरहुल पूजा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में बरही विधानसभा के झामुमो पूर्व प्रत्याशी बिनोद विश्वकर्मा ने फीता काट कर एवं पूजा अर्चना कर समारोह का उद्घाटन किया।

सरहुल पूजा समिति ने मुख्य अतिथि बिनोद विश्वकर्मा को माला पहनाकर स्वागत किया। मौके पर श्री विश्वकर्मा ने मांदर के थाप पर जमकर थिरके। प्रकृति पूजा में शामिल होकर लोगों को प्रकृति के महत्व से अवगत कराया। मुख्य अतिथि बिनोद विश्वकर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सरहुल पर्व पर्यावरण को संरक्षित कर वातावरण को दूषित होने से बचाता है। यह त्योहार पेड़ पौधा का रक्षा के लिए संकल्प लेने का त्यौहार है। यह प्रकृति से जुड़ा हुआ त्यौहार है। इस अवसर पर सभी ने एक दूसरे को सरहुल पूजा की बधाई एवं शुभकामनाएं दिए।

मौके पर सरहुल पूजा समिति के संयोजक गाजो टूडु, राजाराम बेसरा अध्यक्ष, रघु टूडू सचिव , राजीव बेसरा कोषाध्यक्ष, दिलीप मरांडी ,गोविन्द भगत, पूर्व मुखिया रीता मुर्मू, संजय टुडु,बीरबल बेसरा,रामेश हाँसदा, लाल जी बास्के ,रामजी सोरेन, राजाराम बेसरा, महादेव टू डु,रघु टुडु, विनोद टुडु, रामचन्द्र टुडु, सीतामुनी देवी ,सीता देवी ,जसो देवी,चिरमुन्नी देवी, सुनीता देवी, ललीता देवी, अनिता देवी ,बसन्ती देवी ,लालबाबू टुडु,पंकज बासके,मतु किस्कु, सोहन बसके समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular