Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeEntertainmentवीडियो! संग्राम सिंह ने अपने जन्मदिन पर हॉस्पिटल में 500 से ज्यादा...

वीडियो! संग्राम सिंह ने अपने जन्मदिन पर हॉस्पिटल में 500 से ज्यादा जरूरतमंदों को खिलाया खाना

वीडियो! संग्राम सिंह ने अपने जन्मदिन पर अहमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल में 500 से ज्यादा असहाय और जरूरतमंदों को खाना खिलाया ! पत्नी पायल रोहतगी ने भी दिया साथ!

कहते हैं की गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा करना सबसे बड़ी इंसानियत और धर्म होता हैं।इसीलिए समाज सेवा में अपना योगदान देनेवाले और देश के युवाओं को प्रेरित करनेवाले कॉमन वेल्थ विजेता रेसलर संग्राम सिंह ने अपने जन्मदिन पर कुछ ऐसा नेक काम किया जिसकी जितनी तारीफ की जाए उतना ही कम हैं। जी हा, अपने जन्मदिन पर अहमदाबाद के सरकारी अस्पताल में, असहाय और जरूरतमंदों के परिवार वालों को संग्राम सिंह और पत्नी पायल रोहतगी ने खुद खाना बाटा।

 

500 से ज्यादा लोगों को खाना खिलाकर संग्राम सिंह ने अपने जन्मदिन को और खास बना दिया । इसकी झलक संग्राम सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की। संग्राम सिंह ने कहा ,” दूसरो की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म हैं और खासकर अगर आप गरीबों और दिन–दुखियों के काम आ सके, इससे बड़ी किस्मत और क्या हो सकती हैं। मैं बहुत खुश हु की मैने आज का दिन इनलोगों की सेवा में बिताया और आगे भी बिताता रहूंगा”।

आपको बता दे कि अपने शादी के एक दिन पहले भी संग्राम सिंह और पायल ने 100 जानवरो को, 100पक्षियों को और 200 अनाथ बच्चों को खाना खिलाया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular