Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeBusinessसहारा इंडिया के कार्यकर्ता बड़कागाँव विधायक से मिले, रखी भुगतान की समस्या

सहारा इंडिया के कार्यकर्ता बड़कागाँव विधायक से मिले, रखी भुगतान की समस्या

बड़कागांव : सहारा इंडिया के कार्यकर्ताओं ने रविवार को बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद के आवास पर मुलाकात कर ज्ञापन सौपा एवं सहारा इंडिया तथा सेबी प्रकरण में कार्यकर्ताओं के समक्ष उत्पन्न हो रही राशि भुगतान समस्याओं से अवगत कराया गया। लोगों ने विधायक से मामले को राज्य एवं केंद सरकार तक पहुँचाते हुये संस्था को न्याय दिलाने की मांग किया है।

ज्ञापन में कहा गया है कि आठ वर्ष पूर्व सहारा सेबी विवाद की वजह से पूरे देश के लगभग बारह लाख से भी अधिक कार्यकर्ता भुखमरी के कगार पर आ गए है। जबकि दूसरी तरफ जमाकर्ताओं के भुगतान में भी विलंब की स्थिति उतपन्न होने लगी है। कार्यकर्ताओं ने कहा की सेबी के पास सहारा इंडिया का लगभग 24000 चौबीस हज़ार करोड़ रुपया फंसा हुआ है। जिससे जमाकर्ताओं को समय से भुगतान नहीं हो पा रहा है। परिणामस्वरूप कार्यकर्ताओं को नया व्यवसाय नहीं मिलने से आमदनी खत्म हो गयी है।

मौके पर बड़कागाँव के शाखा प्रबंधक अजय पोद्दार एवं हजारीबाग शाखा के सेक्टर प्रमुख रंजीत कुमार सिंह, ज्ञानी कुमार, अरुण रंजन, आलोक कुमार, अशोक साव, तापेश्वर नाथ साव, महाबीर कुमार, सतेन्द्र कुमार सिंह, अर्चना तिवारी, बिनोद कुमार सोनी, किशोर कुमार सोनी, शंकर महतो, कुलदीप महतो, भेखलाल राणा, शिवम कुमार, शंकर महतो, नागेश्वर प्रसाद गुप्ता, सुरेश साव, अशोक कुमार, रोहित कुमार, सकेन्द्र कुमार समेत सहारा परिवार के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular