Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeNewsरूपेश पांडेय के हत्यारों को मिले फांसी की सजा, कांग्रेस पार्टी पीड़ित...

रूपेश पांडेय के हत्यारों को मिले फांसी की सजा, कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार के साथ: अवधेश सिंह

बरही: काँग्रेस जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने रुपेश पांडेय हत्याकांड को लेकर प्रखंड कार्यालय में प्रेस वार्ता की। उन्होंने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि बरही अंतर्गत दुलमहा में बीते रविवर को प्रतिमा विसर्जन के दौरान जो घटना घटी है। यह एक हृदय विदारक घटना है। मैं इस घटना से काफी मर्माहत हुँ।

उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि रूपेश पांडेय के परिजनों से मिलने के बाद पता चला कि वह घर का इकलौता चिराग था। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए कहा कि नामजद अभियुक्तों में मात्र चार की ही गिरफ्तारी हुई है। जबकि हत्याकांड में कई लोग शामिल थे। घटना में संलिप्त अन्य अभियुक्तों को पुलिस जल्द गिरफ्तार करे अन्यथा कांग्रेस पार्टी आंदोलन करेगी। क्योंकि हत्या जैसे जघन्य अपराध करने वाले अपराधी की कोई जाति नही होती। वह केवल और केवल समाज का दुश्मन होता है। ऐसे लोगो को सजा दिलाना हम सबकी जिम्मेवारी है।

उन्होंने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि आपको न्याय दिलाने के लिए हम सभी तत्पर है और आपको अवश्य न्याय मिलेगा। बरही में प्रेस वार्ता में जिला अध्यक्ष अवधेश सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष जवाहर लाल सिन्हा, संजय तिवारी महामंत्री, प्रदेश प्रतिनिधि शशि मोहन सिंह, केडी सिंह, जिला महामंत्री शिव नंदन साहू, जिला महासचिव अब्दुल मन्नान वारसी, विधायक प्रतिनिधि सह जिला महासचिव बिनोद यादव, ओबीसी मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष सुनील साहू, कार्यालय प्रभारी नरेश सिंह मुख्य रूप से मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular