Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeLatestRoad Accident: दनुवा घाटी में सड़क दुर्घटना, दो व्यक्ति की मौत

Road Accident: दनुवा घाटी में सड़क दुर्घटना, दो व्यक्ति की मौत

चौपारण : दनुवा घाटी ने फिर एक आदमी को अपनी गोद में लिया. अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष स्वपन कुमार महतो ने बताया कि मृतक दोपहिया लूना वाहन से हजारीबाग से बिहार के डेहरी जा रहा था, हथिया बाबा के आसपास अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने अपने चेपेट मे ले लिया।

बताया जा रहा है कि बड़ी मुश्किल से मृतक की पहचान बिहार के औरंगाबाद के रहने वाले सतेंद्र कुमार के रूप में हुई है. मृतक के परिजनों को सूचना दी गई। शव को जांच के लिए हजारीबाग सदर भेज दिया गया है।

बीती रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि बिहार स्थित डेहरी का युवक कोडरमा से अपनी बाइक से घर जा रहा था, इसी बीच दनुवा घाटी में एक अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. दोनों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए।

RELATED ARTICLES

Most Popular