Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeNewsबड़कागांव में धूमधाम से मनाई गई गणतंत्र दिवस

बड़कागांव में धूमधाम से मनाई गई गणतंत्र दिवस

बड़कागांव: गणतंत्र दिवस बड़कागांव में काफी धूमधाम के साथ मनाई गई। सैकड़ों संस्थानों में तिरंगा फहराया गया एवं झंडे को सलामी दी गई। शुभारंभ बड़कागांव प्रखंड मुख्यालय प्रांगण में बीडियो जितेंद्र कुमार पांडे ने झंडोत्तोलन किया।

एसडीपीओ कार्यालय में डीएसपी अमित कुमार सिंह, त्रिवेणी सैनिक प्राइवेट लिमिटेड में एमडी हिम्मत सिंह बेदला, बड़कागांव थाना परिसर में थाना प्रभारी गौतम कुमार, डाड़ीकला थाना में थाना प्रभारी मणिलाल सिंह, प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में कॉन्ग्रेस प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे, प्रखंड प्रसाधन केंद्र में बीईओ घनश्याम साहू, वन विभाग में वन क्षेत्र पदाधिकारी छोटे लाल साहू, विकास सेवा समिति में अध्यक्ष दशरथ कुमार,ज्ञानोदय विकास स्कूल में विकास सेवा समिति के सचिव बुद्धि नाथ महतो, कर्णपुरा कॉलेज में विधायक अंबा प्रसाद, आर्यकर्ण निधि कार्यालय में संयोजक सरोज सोनी, कर्णपुरा ट्रांसपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड में गौतम सागर राणा, बड़कागांव बैंक ऑफ इंडिया शाखा में प्रबंधक कृष्ण देव भार्गव, बड़कागांव स्टेट बैंक में असिस्टेंट मैनेजर विक्रम कुमार ,मॉडर्न पब्लिक हाई स्कूल में प्राचार्य मोहम्मद इब्राहिम, बीएम मेमोरियल स्कूल में संस्थापक प्रभु दयाल महतो, संगम पब्लिक स्कूल में प्राचार्य परवेज आलम, झारखंड इंटर कॉलेज में प्राचार्य विनोद यादव, जीडीएम बालिका उच्च विद्यालय सह महिला इंटर कॉलेज में मालती कुमारी, प्लस टू उच्च विद्यालय बड़कागांव में प्रभारी प्राचार्य सुधा कुमारी, जुगरा हाई स्कूल में प्रभारी प्राचार्य अरविंद कुमार, बड़कागांव आदर्श मध्य विद्यालय में प्राचार्य अशोक कुमार, कन्या मध्य विद्यालय में प्राचार्य रवि शंकर पाठक, न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल में कृष्णा राणा, द सेंट्रल पब्लिक स्कूल में विनोद सिन्हा, चुरचू एसएस पब्लिक स्कूल में संतोष नारायण तिवारी ,इंदिरा गांधी मेमोरियल इंटर कॉलेज में मोहम्मद इम्तियाज ,आदर्श बचत केंद्र में अध्यक्ष सिकंदर राम के अलावा प्रखंड के तमाम पंचायत भवन में पंचायत सचिव के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular