Sunday, March 22, 2026
HomeNewsराजेश गुप्ता इंटक जिला सचिव बनाए गए, लोगों ने खुशी जाहिर किया

राजेश गुप्ता इंटक जिला सचिव बनाए गए, लोगों ने खुशी जाहिर किया

अमित मालाकार, बड़कागांव: प्रदेश इंटक के अध्यक्ष राकेश्वर पांडे के द्वारा बड़कागांव निवासी राजेश कुमार गुप्ता इंटक हजारीबाग शाखा के जिला संगठन सचिव बनाए गए। हजारीबाग जिला इंटक के अध्यक्ष मिथिलेश दुबे ने राजेश गुप्ता को जिला इंटक सचिव बनाए जाने पर खुशी जाहिर किया। वहीं उन्होंने कहा की राजेश गुप्ता को इंटक सचिव मनोनीत किए जाने पर संगठन को मजबूती मिलेगी।

मौके पर राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष भीम कुमार, हजारीबाग जिला राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के अध्यक्ष मिथिलेश दुबे, हजारीबाग जिला उपाध्यक्ष कजरू साव, युवा जिला अध्यक्ष शैलेंद्र यादव, कृष्णा सिंह, सलामत अंसारी ,वरिष्ठ कांग्रेसी ज्ञानी मेहता ,मुख्तार आलम, आसिफ हुसैन, मोहम्मद महबूब, मोहम्मद जकी उल्लाह ,मोहम्मद अरशद ,मोहम्मद मुशर्रफ एवं वसीम सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular