Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeNewsचिरुडीह गोलीकांड को लेकर आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के समक्ष धरना, SIT...

चिरुडीह गोलीकांड को लेकर आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के समक्ष धरना, SIT से जांच कराने की मांग

बड़कागांव: चिरुडीह गोलीकांड से संबंधित केस में झारखंड सरकार के बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद के पिता पूर्व मंत्री योगेंद्र साव एवं पूर्व विधायक पत्नी निर्मला देवी को 10-10 वर्ष की सजा को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विधायक अंबा प्रसाद कार्यालय में बैठक की एवं चिरुडीह गोलीकांड की जांच एसआईटी से कराने की मांग की है।

मांग को लेकर आज मंगलवार को बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के बड़कागांव, केरेडारी एवं पतरातू प्रखंड के कांग्रेसी कार्यकर्ता प्रदेश कांग्रेस रांची कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर मामले की जांच एसआईटी से कराने की मांग करेंगे।

 

मौके पर बड़कागांव प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे ने कहा कि आज मंगलवार को कांग्रेस कार्यालय रांची में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा। मांगे पूरी नहीं होने पर बड़कागांव कांग्रेस कमेटी संयुक्त रूप से कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे देगी।

मौके पर उपस्थित लोगों में मुख्य रूप से प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे, संजय कुमार महतो, प्रशासनिक विधायक प्रतिनिधि सुरेश महतो ,पंकज कुमार साहू, पदुम साहू, शमशेर आलम, इंद्रदेव नायक ,शमीम अहमद, आनंद कुमार, निर्मल महतो के अलावा कई लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular