Saturday, January 17, 2026
HomeNewsबरही अनुमंडल में पुलिस मेंस एसोसिएशन का चुनाव सम्पन्न, 24 प्रत्याशियों ने...

बरही अनुमंडल में पुलिस मेंस एसोसिएशन का चुनाव सम्पन्न, 24 प्रत्याशियों ने लिया भाग

बरही: झारखण्ड पुलिस मेंस एसोसिएशन के हज़ारीबाग़ जिले का चुनाव में बरही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में बने बूथ पर सम्पन्न हुआ। इस चुनाव में कुल अलग-अलग पद के लिए 24 प्रत्याशियों ने भाग लिया।

चुनाव के लिए बरही, बड़कागांव एवं हज़ारीबाग सदर में मतदान केंद्र बनाया गया, चुनाव सात पदों के लिए किया गया जिसमें सभापति, उपसभापति, सचिव, कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, केंद्रीय सदस्य एवं अंकेक्षक का चुनाव किया जाएगा, बरही अनुमंडल अंतर्गत आने वाले जवानों में खासा उत्साह दिखा।

चुनाव के मुख्य चुनाव पदाधिकारी अजय कुमार सिंह थे। चुनाव 10 बजे से 5 बजे तक चला। देर रात तक मतगणना के पश्चात परिणाम घोषित किये जायेंगे पूरी जानकारी बरही अनुमंडल कार्यालय में कार्यरत अभय प्रताप सिंह ने दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular