Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeLatestपूर्व विधायक के उपस्थिति में पिपराडीह में हुई शांति समिति की बैठक

पूर्व विधायक के उपस्थिति में पिपराडीह में हुई शांति समिति की बैठक

चौपारण: डेबो पंचायत के पिपराडीह में बीते कुछ दिनों से जमीनी विवाद को लेकर तनाव का माहौल पनप रहा था। स्थानीय मुखिया मोहन साव के अगुवाई व पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव के उपस्थिति में दोनो समुदायों के बीच शांति समिति की बैठक आयोजित किया गया। बैठक के दौरान दोनों समुदायों के प्रमुख लोगों ने आपसी भाईचारगी व शौहर्द के साथ रहने का निर्णय लिया।

बैठक के अगले दिन बरही एसडीओ पूनम कुजूर, डीएसपी नाजीर अख्तर व सीओ प्रेमचंद सिन्हा घटना स्थल पर पहुंच विवादित जमीन का अवलोकन किया और दोनो समुदाय को आपसी सहमति के साथ जमीन विवाद दूर करने को कहा। पूर्व विधायक ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि लड़ाई झगड़ा नही करे कानून का सहारा लेकर व आपसी सहमति से मामले का निपटारा करे।

पूर्व विधायक ने पुलिस प्रसाशन से मांग किया कि मामला निपटारे के बाद हिंदुओं पर हुए केस को वापस लिया जाए ताकि फिर से पिपराडीह में शांति का माहौल बना रहे। बैठक में उपप्रमुख मो. ताहिर अंसारी, मुखिया संघ अध्यक्ष राजदेव यादव, जीप सदस्य रामस्वरूप पासवान, कांग्रेस नेता राजू साव, लक्ष्मण रविदास, उपमुखिया प्रतिनिधि विजय यादव, वार्ड सदस्य रामसहाय यादव, समाजसेवी योगेन्द्र यादव, रियाज़ अंसारी, मनोज यादव, टुनटुन यादव, अनिल यादव, मनोज यादव, माधुरी देवी, अशोक यादव, बालेश्वर राणा, बिनोद राणा, युवा नेता कृष्णा यादव सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular