Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeHindiहजारीबाग यूथ विंग के संरक्षक ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बाबूलाल...

हजारीबाग यूथ विंग के संरक्षक ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बाबूलाल मरांडी को दी शुभकामनाएं।

  • कहा आपके नेतृत्व में झारखंड प्रगति की ओर अग्रसर होगा।

हजारीबाग। शहर में सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने वाले हजारीबाग यूथ विंग के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन के द्वारा भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष नियुक्त होने पर बाबूलाल मरांडी को शुभकामनाएं दी। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार राष्ट्रीय महासचिव अरुण कुमार सिंह पत्र जारी किया है।

चंद्रप्रकाश जैन ने कहा कि मैं व्यक्तिगत रूप से बाबूलाल मरांडी जी से कई बार मुलाकात कर चुका हूं मिलनसार व्यक्ति, हर चीजों को धैर्य से सुनिश्चित करना भी इनकी सबसे बड़ी पहचान है। पद पर रहकर भी पद पर ना रहकर भी इन्होंने जो समाज के प्रति अपनी सेवा दी है उसे कभी भूला नहीं जा सकता। साथ ही कहा आपके नेतृत्व में झारखंड प्रगति की ओर अग्रसर होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular