Sunday, December 7, 2025
HomeBreaking Newsपंचायत स्वंयसेवक संघ ने गावां प्रखण्ड कमिटी का किया पुनर्गठन, मनाया होली...

पंचायत स्वंयसेवक संघ ने गावां प्रखण्ड कमिटी का किया पुनर्गठन, मनाया होली मिलन समारोह

गावां, गिरिडीह: पंचायत स्वंय सेवक संघ गांवां ने रविवार को होली मिलन समारोह एवं संघ का पुनर्गठन को लेकर एक बैठक का आयोजन किया। जिसमें सर्वसम्मति से मिथलेश कुमार को अध्यक्ष, राहुल कुमार को सचिव एवं मनोहरलाल यादव को कोषाध्यक्ष बनाया गया।

वहीं पंकज कुमार को उपाध्यक्ष, सहसचिव श्यामसुंदर शर्मा एवं मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मिस्त्री को चुना गया। पुनर्गठन के बाद संगठन के मजबूती पर चर्चा की गई। बैठक के पश्चात सभी स्वयं सेवकों ने एक दूसरे रंग लगा कर होली की शुभकामनाएं दी। मौके पर बिस्नुदेव कुमार, राकेश रंजन, पंकज सिंह, पंकज शर्मा, अनन्त पाण्डेय, संतु सिंह, सुनील यादव आदि दर्जनो लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular