Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeNewsविष्णुगढ़ में कुट्टी काटने की मशीन में फंसकर संचालक की मौत

विष्णुगढ़ में कुट्टी काटने की मशीन में फंसकर संचालक की मौत

विष्णुगढ़। विष्णुगढ़ में कुट्टी काटने की मशीन में फंसकर संचालक की मौत हो गई। घटना प्रखंड के अचलजामो पंचायत अंतर्गत सिमरिया गांव की है। मृतक नवल सिंह (47) पिता मुखराम सिंह राजस्थान के भरतपुर जिला के पिरका गांव का रहने वाला था। बताया जाता है कि उसने ट्रैक्टर के इंजन से जोड़कर पुआल से कुट्टी काटने की मशीन लगा रखी थी।

इससे वह किसानों के खलिहान पहुंचकर कुट्टी काटने का काम किया करता था। बुधवार की सुबह वह सिमरिया गांव के रामदेव यादव के खलिहान में पुआल की कुट्टी काटने के लिए पहुंचा था। इस बीच गले में बंधी मफलर के मशीन में फंसने की वजह से अचानक वह तेज धार ब्लेड की चपेट में आ गया। उसका सिर का पूरा भाग मशीन में बुरी तरह फंस गया। इस हृदयविदारक घटना में उसकी मौके पर हीं मौत हो गई।

बताया जाता है कि हादसे के बाद उसका शव काफी देर तक मशीन में फंसा रहा। हो-हल्ला होने पर आसपास के लोग दौड़े। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी जुट गई। सूचना पर विष्णुगढ़ पुलिस भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से शव को मशीन से बाहर निकाला। मृतक के सिर का भाग पूरी तरह क्षत विक्षत हो चुका था। घटना की जानकारी पाकर बरकट्ठा इलाके में इसी तरह का करने वाला मृतक का भांजा भी पहुंचा और घटना की जानकारी ली। उसने पुलिस के समक्ष हादसे में किसी की संलिप्तता से इंकार किया है। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया। बताया जाता है कि काफी दिनों से बनासो में किराए के मकान में रहकर वह इलाके में कुट्टी कटाई का काम करता था। जानकारी पाकर राजस्थान से मृतक का पुत्र हजारीबाग के लिए निकल चुका है।

RELATED ARTICLES

Most Popular