Saturday, January 17, 2026
HomeBreaking Newsदस सूत्री मांगों को लेकर राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा गिरिडीह इकाई द्वारा...

दस सूत्री मांगों को लेकर राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा गिरिडीह इकाई द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

मंगलवार को गिरिडीह मुख्यालय स्थित अंबेडकर चौक पर दस सूत्री मांगों को लेकर राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा गिरिडीह इकाई ने धरना प्रदर्शन किया। आज के धरना प्रदर्शन का नेतृत्व मोर्चा के गिरिडीह जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा ने किया और संचालन भिखी राम पासवान ने किया।

धरना प्रदर्शन में सरकार विरोधी नारे लगाए गए और दस सूत्री मांगों को अविलंब पूरा करने की मांग की गई अन्यथा पूरे देश भर के 31राज्यों के 563जिलामुख्यालयों में चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया जाएगा। धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से नरूल नबी, प्रवीण कुमार, मुख्तार अंसारी, किशोरी रविदास, रित्लाल वर्मा, राजेश रवि, सतीश कुमार, साहिद रजा, वीणा वर्मा सहित सैंकड़ों लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular