Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeNewsआदित्य प्रजापति की मां का निधन पर 'शमशान घाट सेवा समिति' ने...

आदित्य प्रजापति की मां का निधन पर ‘शमशान घाट सेवा समिति’ ने लकड़ी से किया सहयोग

बड़कागांव श्मशान घाट सेवा समिति के सौजन्य से शुक्रवार को आदित्य प्रजापति की मां 75 वर्षीय पार्वती देवी को अग्नि संस्कार के लिए समिति ने लकड़ी का सहयोग किया। इस संबंध में समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार सिन्हा ने बताया कि बड़कागांव में आए दिन शवों को जलाने कि लकड़ी की व्यवस्था नहीं हो पाती है। वैसे परिजन को श्मशान घाट सेवा समिति के सौजन्य से लकड़ी मुहैया कराया जाएगा। आगे बताया कि बड़कागांव में श्मशान घाट का सुंदरीकरण किया जाएगा। पार्वती देवी के निधन पर लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया एवं शोक व्यक्त किया।

मौके पर दिनेश कुमार सिन्हा, सुरेंद्र कुमार, संजय तिवारी, संदीप कुशवाहा, वीरेंद्र महतो, मीनू महतो, सहेस कुमार, बैजनाथ महतो, पूर्व मुखिया विशुन रजक, शशी बागे, शशि सोनी, रवि जयसवाल, अभिषेक कुमार, निरंजन सोनी, सुभाष सिंह, यशवंत सिंह, पिंटू गुप्ता, प्रवीण मेहता, अशोक महतो, रवि राम, सुबोध जयसवाल, अमल कुमार विश्वास, रामधनी विश्वकर्मा, मनजीत सोनी, संजय गुप्ता, पिंटू गुप्ता, बृजेश सोनी, विकास चौरसिया के अलावा अन्य सदस्य उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular