Saturday, March 28, 2026
HomeBreaking Newsबालिका सामाजिक जन सहायक फाउंडेशन ट्रस्ट के कार्यालय का किया गया उद्घाटन

बालिका सामाजिक जन सहायक फाउंडेशन ट्रस्ट के कार्यालय का किया गया उद्घाटन

गांवा, गिरिडीह: गांवा थाना प्रखण्ड के गांवा बाजार में रविवार को बालिका सामाजिक जन सहयोग फाउन्डेशन ट्रस्ट संस्था कार्यालय का शुभारंभ किया गया जिसमे मुख्य रूप से संस्था के संस्थापक मो. फुरकान अली उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि संस्था झारखंड के बोकारो से शुरुआत किया गया।

संस्था का उद्देश्य के विषय में बताया गया की यह संस्था महिला के लिए रोजगार, गरीब व असहाय बच्चियों का विवाह समारोह में सहयोग करना, महिला उत्पीड़न के खिलाफ आवाज बुलंद करना, लड़कियों को शिक्षण हेतु आर्थिक सहायता करना, स्वास्थ्य सेवा के लिए समय-समय पर कैंप का आयोजन करना, महिलाओं के विकास हेतु विशेष सहयोग करना आदि मुख्य उद्देश्य है।

उन्होंने अपने वक्तव्य में यह भी कहा की कोरोना जैसी महामारी में जब हमारा देश विषम परिस्थिति से गुजर रहा था तब ही हमारे मन में एक विचार आया कि क्यों ना हम लोग भी समाज के लिए कुछ अच्छा करें जिसके बाद हम लोग संगठन का निर्माण किए और संस्था यथासंभव लोगों को सहयोग कर रही हैं और आगे भी करने का प्रयास कर रहे हैं साथ में उन्होंने यहां के महिलाओं व लड़कियों को जोड़ने के लिए भी अपील किया।

उन्होंने बताया कि संस्था में जुड़ने हेतु हर साल ₹100 लगते हैं। वही अनाथ व विकलांग बच्चों का नामांकन मुफ्त है। हम लोग विवाह समारोह में लड़कियों को 5 से लेकर के 50 हजार तक का सहयोग करते हैं। वही असहयोग के बीच इलाज के लिए भी यथासंभव मदद करने का प्रयास करते हैं।

मौके पर राहुल कुमार गुप्ता कार्यालय प्रभारी, गुड्डी कुमारी ट्रस्टी, प्रियंका पांडेय ट्रेनर, सारिक आदित्य धनबाद कार्यालय प्रभारी नीलम अवस्थी, गांवा कार्यालय प्रभारी सरिता स्वर्णकार सह प्रभारी गांवा मनोज अवस्थी, उपेंद्र स्वर्णकार, अनुकूल अवस्थी, शिवम सिसोदिया, उमेश रविदास, मनीष शर्मा आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular