Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeLatestजब तक विस्थापितों के हक अधिकार की बात नहीं, तब तक किसी...

जब तक विस्थापितों के हक अधिकार की बात नहीं, तब तक किसी प्रकार का कोई कार्य नहीं: अंबा प्रसाद

केरेडारी : केरेडारी प्रखंड के ग्राम जोरदाग में विधायक अंबा प्रसाद के नेतृत्व में ग्राम वासियों की सभा हुई। सभा के स्थानीय विधायक अंबा प्रसाद के आगमन पर विस्थापित ग्रामीणों ने ढोल बाजे एवं फूल माला पहनाकर जोरदार तरीके से स्वागत किया तथा जयघोष करते हुए सभा स्थल तक ले जाया गया।

झुमरीटांड़ मैदान में सभा का आयोजन किया गया। सभा अध्यक्ष लोकप्रिय विधायक अंबा प्रसाद एवं संचालक छक्कन दास ने किया। जिसमें भारी संख्या में विस्थापित महिला-पुरुष मौजूद रहे। सभा को स्थानीय विस्थापितों के कई वक्ताओं ने संबोधित किया एवं बगैर स्थानीय जनप्रतिनिधियों जिला प्रशासन तथा कंपनी के पदाधिकारियों के द्वारा समन्वय बनाकर त्रिपक्षीय वार्ता किए कार्य शुरू करने का जमकर विरोध किया।

सभा को संबोधित करते हुए बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि एनटीपीसी एवं उनके अधीनस्थ कंपनी के द्वारा जब तक विस्थापितों के हक अधिकार की बात नहीं की जाएगी तब तक किसी प्रकार का कार्य नहीं होने दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2013 लागू कर, वन अधिकार अधिनियम 2006 के तहत ग्रामीणों को वन अधिकार पट्टा देकर वन भूमि का मुआवजा रैयती के दर पर भुगतान करने, विस्थापन तथा पुनर्वास की नीति स्पष्ट कर स्थानीय ग्रामीणों को जॉब उपलब्ध कराकर रोजगार सुनिश्चित किया जाए।

मौके पर अंचलधिकारी राकेश कुमार तिवारी, थाना प्रभारी नयाल बेडविन केरकेट्टा, अधिवक्ता तापेश्वर कुमार, विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव, प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र गुप्ता, मीडिया प्रभारी मनोज कुमार सिंह, सलामत अंसारी, दिलदार अंसारी बालेश्वर साव, धीरेंद्र साव, छोटेलाल साव, अंकित राज, उमेश साव, चन्दन गुप्ता, राम कुमार साव, इंटक प्रखंड अध्यक्ष जागेश्वर साव, अफजल हुसैन, संजय कुमार, खिरोधर साव, किशोर साव, महेंद्र रजक नरसिंह सिंह, कुलदीप साव, कैला मियां, विजय गुप्ता छाकन दास, कपिल देव ,संतोष कुमार,संजय कुमार उमेश मुंडा ,लखन साव, गीता देवी, उर्मिला देवी, मंजू देवी, सुनीता देवी, सविता देवी, देवंती देवी, प्रीतम साव, राजेंद्र,शंकर गुप्ता सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular