Sunday, February 8, 2026
HomeNewsछः मार्च को प्राकृतिक चिकित्सा योग शिविर का होगा आयोजन

छः मार्च को प्राकृतिक चिकित्सा योग शिविर का होगा आयोजन

हजारीबाग: आयुष मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से आईएनओ एवं सूर्या फाउंडेशन के सौजन्य से आज़ादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में रोग मुक्त भारत अभियान के तहत पूरे भारत में प्राकृतिक चिकित्सा-योग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में झारखंड राज्य के हजारीबाग जिले के न्यू एरिया स्थित भामाशाह स्कूल में प्राकृतिक चिकित्सा शिविर 6 मार्च 2022 को सुबह 11 बजे से आयोजित किया जायेगा गया है।

जिसमें आईएनओ सूर्या फाउंडेशन के झारखंड प्रभारी डॉ. पंकज कुमार (पटना), सहसंयोजक डॉ. मनमोहन सहाय (धनबाद), सहसंयोजिका प्राकृतिक चिकित्सक डॉ. राखी सिन्हा(हजारीबाग), हजारीबाग के डिस्ट्रिक कॉर्डिनेटर डॉ. अरबिन्द कुमार एवं योग शिक्षक ज्ञानोदय कुमार द्वारा प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग पर लोगों को स्वास्थ्य जागरूकता हेतु महत्वपूर्ण जानकारी दी जायेगी।

प्राकृतिक चिकित्सक राखी सिन्हा ने कही की इस योग शिविर में असाध्य से असाध्य रोगों का उपचार योग के माध्य से ठीक होने की विधि विस्तार से बतलाया जाएगा। उन्होंने हजारीबाग जिले वासियो से इस योग शिविर में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इसका लाभ उठाने की आग्रह की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular