Tuesday, September 17, 2024
Google search engine
HomeHindiहजारीबाग रेलवे स्टेशन से फिर गायब हुआ राष्ट्रीय ध्वज, हजारीबाग यूथ विंग...

हजारीबाग रेलवे स्टेशन से फिर गायब हुआ राष्ट्रीय ध्वज, हजारीबाग यूथ विंग के संरक्षक ने किया ट्वीट

  • राष्ट्रीय ध्वज गायब होना रेलवे स्टेशन के लिए आम बात हो गया: चंद्र प्रकाश जैन

हजारीबाग देश के गौरव का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज को हजारीबाग शहर के रेलवे स्टेशन में 100 फीट ऊंचा फहराया गया है परंतु हर कुछ महीनों के उपरांत राष्ट्रीय ध्वज गायब हो जाता है। बीते 23 जनवरी 2021 को रेलवे विभाग द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को रेलवे स्टेशन के प्रांगण में फहराया गया था। जिसमें स्थानीय सांसद, सदर विधायक एवं कई गणमान्य लोग मौजूद हुए थे। इस तिरंगे को फहराने का मकसद देशभक्ति की भावना शहरवासियों में जगाना था। परंतु अधिकारियों की लापरवाही के कारण यह राष्ट्रीय ध्वज अपने निर्धारित स्थान से बार-बार गायब नजर आता है।

ttt scaled

हजारीबाग रेलवे स्टेशन में 100 फीट ऊंची खंबे पर लगा राष्ट्रीय ध्वज के गायब होने से शहरवासियों में काफी रोष है। रेलवे स्टेशन से तिरंगा गायब होना यह कोई नई बात नहीं है इससे पूर्व 10 अक्टूबर को भी राष्ट्रीय ध्वज अपने निर्धारित स्थान से गायब था और उस वक्त भी हजारीबाग यूथ विंग ने ट्विटर के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज को लगाने का आग्रह किया गया था।

 

शहर के सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने वाला हजारीबाग यूथ विंग के संरक्षक चंद्रप्रकाश जैन ने रेलवे स्टेशन में लगे तिरंगा झंडा गायब को लेकर इसकी शिकायत अपने ट्विटर के माध्यम से रेल मंत्री एवं रेल के अधिकारियों को शिकायत दर्ज की है। शिकायत के पश्चात रेल मंत्रालय के ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से 24 घंटे में तिरंगे झंडे को लगाने का आश्वासन दिया गया।

इस विषय पर हजारीबाग यूथ विंग के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज गायब होना रेलवे स्टेशन के लिए आम बात हो गया। अधिकारी राष्ट्रीय ध्वज को लेकर लगातार लापरवाही बरत रहे हैं। इससे पूर्व 10 अक्टूबर को राष्ट्रीय ध्वज गायब होने की सूचना पर हजारीबाग यूथ विंग ने ट्विटर के माध्यम से शिकायत का राष्ट्रीय ध्वज को अपने निर्धारित स्थान पर लगवाया था।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular