Sunday, January 18, 2026
HomeIndiaसांसद मनीष जायसवाल ने सीएम को लिखा पत्र, हजारीबाग में रिम्स-2 की...

सांसद मनीष जायसवाल ने सीएम को लिखा पत्र, हजारीबाग में रिम्स-2 की मांग

हजारीबाग। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर झारखंड में प्रस्तावित रिम्स-2 की स्थापना हजारीबाग में करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि रांची स्थित रिम्स पर अत्यधिक मरीजों का भार है और इसका एक बड़ा कारण हजारीबाग तथा आसपास के क्षेत्रों से आने वाले मरीज हैं।

सांसद ने कहा कि हजारीबाग उत्तर-पूर्वी झारखंड का केंद्र है, जहां से कोल्हान, संथाल परगना और पलामू प्रमंडल तक का संपर्क है। यहां रिम्स-2 की स्थापना होने से न सिर्फ इन क्षेत्रों के मरीजों को बेहतर सुविधा मिलेगी बल्कि राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं में भी बड़ा सुधार होगा।

उन्होंने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कई ठोस कारण गिनाए, जिनमें पर्याप्त सरकारी भूमि की उपलब्धता, राष्ट्रीय राजमार्ग-2 व 33 से सीधा संपर्क और क्षेत्रीय संतुलन की दृष्टि से हजारीबाग की उपयुक्तता शामिल है।

सांसद जायसवाल ने कहा कि यदि रिम्स-2 हजारीबाग में स्थापित होता है तो यह झारखंड की लगभग आधी आबादी के स्वास्थ्य और कल्याण में क्रांतिकारी सुधार साबित होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular