Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeLatestदिवंगत रूपेश पांडेय के परिजनों से मिलने पहुंची केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री...

दिवंगत रूपेश पांडेय के परिजनों से मिलने पहुंची केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी

बरही: केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी रविवार सुबह 11 बजे रूपेश पांडेय के परिजनों से मिलने नईटांड़ बरही पहुंची। उनके साथ बरही विधानसभा के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव मौजूद रहे।

नईटांड़ पहुंचकर सबसे पहले रूपेश पांडेय के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उनकी आत्मा के शांति के लिए प्रार्थना की। तत्पश्चात मृतक रूपेश पांडेय की मां से मिलकर उनका ढांढस बंधाया।

 

रूपेश की मां ने घटना से अवगत कराते हुए बताया कि मेरा रूपेश मात्र 17 वर्ष का एक होनहार इकलौता बेटा था। जिसकी हत्या 6 फरवरी की शाम 6 बजे प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक विशेष समुदाय के लोगो के द्वारा कर दी गई।

हत्या के एक महीना हो गया है लेकिन अभी तक बरही पुलिस 27 नामजद अभियुक्तों में से सिर्फ पांच को ही गिरफ्तार कर पाई है। शेष हत्यारे खुलेआम घूम रहे है। यदि हमारे परिवार को न्याय नही मिलता है तो मैं भी आत्मदाह कर लूंगी।

केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने बरही एसडीओ पूनम कुजूर, बरही एसडीपीओ नजीर अख्तर एवं बरही थाना प्रभारी नीरज कुमार सिंह से इस मामले में पूछताछ कर जानकारी ली।

उन्होंने आदेश दिया की इस हत्याकांड में शामिल सभी अभियुक्तों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे ताकि जनता को प्रशासन पर भरोसा बना रहे।

उन्होंने पत्रकारों से कहा कि घटना के बाद पुलिस की उदासीन रवैया से प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री को अवगत करूंगी।

बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बरही पुलिस राजनीतिक दबाव में एकपक्षीय कार्यवाई कर रही है। पुलिस रूपेश के हत्यारों को पकड़ने के बजाय निर्दोष लोगों पर झूठी मुकदमा दायर कर उन्हें पकड़ने के लिए परेशान है।

पूर्व विधायक ने मंत्री से मांग किया कि रूपेश पांडेय को न्याय दिलाने के सड़क पर उतरे कई लोगों पर मामला दर्ज कर दिया गया है उन सबपर से मामला वापस हो।

मौके पर पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव, बरकट्ठा विधायक अमित यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक यादव, जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, कोडरमा जिला अध्यक्ष नितेश चंद्रवंशी, भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रमंडल प्रभारी किशुन यादव, भाजपा युवा नेता रितेश गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि गणेश यादव, विहिप जिला सह मंत्री गुरुदेव गुप्ता, कैलाश ठाकुर, कमल शंकर पंडित, जितेंद्र गिरी, बंधन यादव, पप्पू चंद्रवंशी, राजकुमार यादव, अशोक यादव, जुगल यादव, सहदेव यादव, मेवालाल केशरी, झारखंडी पांडेय, इंद्रदेव ठाकुर, राजकुमार रविदास, नागेंद्र पांडेय, अनिल पांडेय, जितेंद्र पांडेय, पिंटू यादव, सचिन यादव, अमित सिंह, विक्रम पांडेय एवं सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular