Wednesday, September 10, 2025
HomeIndiaहजारीबाग यूथ विंग के द्वारा 500 से भी अधिक कंबल का किया...

हजारीबाग यूथ विंग के द्वारा 500 से भी अधिक कंबल का किया जाएगा वितरण, कार्य हुआ प्रारंभ

  • एक कार्यक्रम में नहीं मिला था महिला को कंबल, यूथ विंग के सदस्यों ने कराया उपलब्ध
  • हर जरूरतमंद तक हम पहुंच सके हमारी टीम का यही उद्देश्य है- चंद्र प्रकाश जैन

हजारीबाग। शहर के सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने वाले हजारीबाग यूथ विंग के द्वारा पिछले दो वर्षों से लोगों के बीच सेवा प्रदान की जा रही है इसी सेवा के बीच गुलाबी ठंड के मौसम में गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के लिए कंबल का वितरण किया जा रहा है। पहली पाली में 500 सौ से अधिक कंबल का वितरण किया जाएगा। रविवार को बुढ़वा महादेव मंदिर प्रांगण से वितरण प्रारंभ किया गया इसके बाद मंडई क्षेत्र के आसपास के इलाकों में कंबल का वितरण किया गया।

वितरण के दौरान एक ऐसी महिला को कंबल उपलब्ध कराया गया है जिनको शनिवार को एक आयोजित कार्यक्रम के दौरान कंबल उपलब्ध नहीं हो सका था, इसके बाद यह जानकारी सोशल मीडिया पर तेजी से दौड़ने लगी, हजारीबाग यूथ विंग के पदाधिकारियों की नजर पढ़ते ही महिला को घर तक जाकर कंबल उपलब्ध कराया गया। महिला मंडई उर्दू विद्यालय के पास की रहने वाली थी। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र के कई इलाकों में कंबल का वितरण किया गया है।

हजारीबाग यूथ विंग

संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने कहा कि गुलाबी ठंड को देखते हुए गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के लिए कंबल का वितरण किया जा रहा है। पहली पाली में 500 से भी अधिक कंबल को मंगाया गया है। हर जरूरतमंद तक हम पहुंच सके हमारी टीम का यही उद्देश्य है।

मौके पर राजेश प्रसाद, सचिव संजय कुमार, उपाध्यक्ष विकास केसरी, कोषाध्यक्ष रितेश खण्डेलवाल, विकाश तिवारी, सहित कई लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular