Friday, September 20, 2024
Google search engine
HomeLatestबिरनी मुख्यालय कैंपस में विधायक विनोद सिंह ने कर्मचारी, बीडीओ, सीईओ आवास...

बिरनी मुख्यालय कैंपस में विधायक विनोद सिंह ने कर्मचारी, बीडीओ, सीईओ आवास का किया शिलान्यास

बिरनी प्रखंड मुख्यालय कैम्पस में विधायक विनोद सिंह ने कर्मचारी भवन, बीडीओ, सीईओ आवास का शिलान्यास किया। शिलान्यास कार्यक्रम का संचालन बिरनी के पूर्व प्रमुख सीताराम सिंह ने किया।

WhatsApp Image 2022 02 09 at 6.25.36 PM
शिलान्यास करते बगोदर विधायक

विधायक विनोद सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं जनता के समुचित आवश्यकता को अपने पहल पर पूरा करने का प्रयास कर रहा हूँ पिछले विधानसभा चुनाव में जनता ने एक और पार्टी के विधायक को चुना था। लेकिन उस विधायक के कार्यकाल में जितने भी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का काम अधूरा रह गया था। जो सड़के जर्जर हो गयी थी। उसके बारे में कोई पहल कदमी नही ली गई। अभी जब मैंने प्रस्ताव भेजा है तो केंद्र सरकार कह रही है कि ये 2015- 16 में क्यों नही भेजा गया।

इस प्रकार के बिरनी के दो दर्जन सड़क दिल्ली में अटकी पड़ी है। सिंह ने आगे जानकारी देते हुए कहा कि पहले प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में पूरे पैसे केंद्र की लगती थी। लेकिन अब राज्य सरकार को आधे पैसे देने पड़ते है। तो मैंने राज्य सरकार से ये प्रस्ताव पारित करवा लिया है लेकिन केंद्र में अटका दिया गया है। उन्होंने कहा कि यहाँ हमारे सांसद के प्रतिनिधिगण मौजूद हैं। बजट सत्र भी अभी केंद्र में चल रहा हैं। इसलिए आप भाजपा के मित्र भी इस बात को अपने नुमाइंदों तक पहुचाएं।

वही सभा को संबोधित करते हुए जिला सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव ने कहा कि प्रखंड मुख्यालय में कर्मचारी, बीडीओ एवं सीईओ आवास नहीं रहने के कारण यहाँ से कही औऱ जाकर रहना पड़ रहा था। अब प्रखंड मुख्यालय में आवास एक वर्ष के अंदर बन जाएगा जिसके बाद पदाधिकारी को और जगह नहीं जाना पड़ेगा। डिग्री कॉलेज बिरनी झारखंड सरकार दोहरी नीति के कारण आज तक नही चालू हो पाया हैं। बता दे कि डिग्री कॉलेज बंद रहना वर्तमान विधायक को उसमे पहल करना चाहिए। आज बिरनी प्रखंड में डिग्री कॉलेज एक शोभा के रूप बन गया हैं। मुख्य रूप से बिरनी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सुनील वर्मा बिरनी अंचलाधिकारी, अशोक राम पूर्व प्रमुख सीताराम सिंह रामू बैठा, राजेश विश्वकर्मा, रामविलास पासवान, रामसहाय यादव, कैलाश यादव, मुस्तकीम अंसारी, बीस सूत्री अध्यक्ष एतवारी वर्मा, बीससूत्री उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार राय, भाजपा के जिला सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, मनोज चंद्रवंशी, सांसद प्रतिनिधि महेंद्र यादव, रंजीत राय, टुपलाल वर्मा सूरज मोदी तुलसी यादव समेत कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular